आगरालीक्स… आगरा में धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया है लेकिन ठंडी हवा चल रही है। यह हवा बीमार कर सकती है, जानें कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में कई दिनों बाद सुबह से ही धूप निकली है, मंगलवार सुबह से ही धूप निकलने से सर्दी से हल्की राहत मिली है लेकिन ठंडी हवा चल रही है। हवा में लोग ठिठुर रहे हैं। हवा तेज है, इस मौसम में सर्दी से बचें। चिकित्सकों का कहना है कि धूप के चलते लोग गर्म कपड़े कम कर देते हैं, इससे बीमार हो सकते हैं। कान को जरूर ढक कर रखें।

सुबह छाएगा कोहरा, दोपहर में धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान और बढ़ जाएगा लेकिन ठंडी हवा चलती रही इससे सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।
आईएमडी का अनुमान
11-Jan 8.0 16.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
12-Jan 7.0 16.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
13-Jan 6.0 15.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
14-Jan 6.0 15.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
15-Jan 6.0 16.0 Fog or Mist
16-Jan 6.0 17.0 Fog or Mist