आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में दिनदहाडे धावा बोलने वाले बदमाश पास ही में किराए के कमरे में रह रहे थे, जूता कारोबारी के कर्नल दोस्त और बच्चे के साहस से तीनों बदमाशों को पकड लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉयर्स कॉलोनी निवासी यशपाल महाजन जूता कारोबारी हैं। उनकी दो फैक्ट्रियां हैं। दो बेटे मन्नू महाजन और विकास महाजन हैं। शुक्रवार रात को उनके अम्बाला निवासी दोस्त कर्नल कुलवंत सिंह, दिल्ली निवासी कर्नल कुलराज काजल और पवन डवास घर आए थे। कुलराज काजल की बेटी और पत्नी, पवन डवास की पत्नी भी साथ थीं। शनिवार दोपहर वह वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। दोपहर डेढ बजे पवन डवास अपनी कार से कुछ सामान लाने के लिए जैसे ही मैन गेट के पास पहुंचे तभी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। तीनों बदमाशों पर दो-दो पिस्टल थीं। बदमाशों मन्नू महाजन के बारे में पूछा। इनकार पर बदमाश धकियाते घर में घुस आए, वहां सभी लोगों को ड्राइंग रूम में लाकर बंधक बना लिया। विकास और पवन डवास के हाथ पीछे से बांध दिए।मन्नू के बेटे दिवित को गन पाइंट पर ले लिया। नगदी-गहनों के बारे में पूछा। जो मिला लूट लिया।
ध्रुव ने कर्नल अंकल को बताया बदमाश हैं
कर्नल कुलराज काजल बाथरूम में थे। मन्नू के दूसरे बेटे ध्रुव ने खिड़की से कुलराज को घर में बदमाश घर में आने की जानकारी दी, वह पिछले दरवाजे से घर के बाहर आ गए। 100 नंबर पर फोन किया, न्यू आगरा पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने दरवाजे पर दस्तक दी तो बदमाशों के हाथ-पैर फूल गए।

पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने कहा कि मुठभेड करें या भाग जाएं, तीसरे बदमाश ने कहा कि भाग जाते हैं। उन्होंने मन्नू महाजन से बाहर निकलने का रास्ता पूछा और छत से कूद कर भागने लगे, दो बदमाश लूट का सामान लेकर भाग गए। तीसरे बदमाश को पवन डवास ने दबोच लिया। तब तक पुलिस घर में दाखिल हो गई। गफलत में दरोगा ने हवाई फायर कर दिया। इस दौरान लॉयर्स कॉलोनी के लोग घर के बाहर जुट गए।
मुरैना का गैंग
पुलिस ने बदमाशों को पकड लिया है, मुरैना का गैंग है, इन्होंने कुछ दिन पहले लॉयर्स कॉलोनी के पास ही किराए का कमरा लिया था। बडी कोठी होने पर लूट की प्लानिंग कर ली।
Leave a comment