आगरालीक्स …आगरा में सीएम अखिलेश यादव तीन फरवरी को जीआईसी ग्राउंड में सभा करेंगे, पूर्व सीएम मायावती छह फरवरी को कोठी मीना बाजार में रैली करेंगे।
सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी की एक साथ सभा कराने की मांग की गई थी। मगर, अखिलेश का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद चर्चाओं पर विराम लग गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन फरवरी को जीआईसी मैदान पर सभा करेंगे। पार्टी के कुछ और वरिष्ठ नेता मौजूद रह सकते हैं। मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी भी होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उधर, पूर्व सीएम मायावती छह फरवरी को कोठी मीना बाजार में सभा करेंगी। इसके लिए तैयारी चल रही हैं।
Leave a comment