Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks CM Akhilesh Yadav ride bicycle & Inaugurate 207 Km long Bicycle Highway in Agra
agraleaksबिगलीक्स

CM Akhilesh Yadav ride bicycle & Inaugurate 207 Km long Bicycle Highway in Agra

151

आगरालीक्स…. आगरा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात किलोमीटर साइकिल चलाएंगे, यह स्पेशल साइकिल होगी, साथ ही आगरा को तमाम सौगात देंगे, रविवार को सुबह सीएम अखिलेश यादव रिंग रोड का उद्घाटन करने के बाद बाइसकिल हाईवे पर साइकिल दौड़ाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम अखिलेश यादव करीब 7.2 किलोमीटर तक साइकिल चला सकते हैं। उनके लिए स्पेशल साइकिल का इंतजाम किया गया है। गियर वाली साइकिल की कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ एक साइकिल स्पेयर में रहेगी। पहली में किसी खराबी होने पर सीएम दूसरी पर सवार हो जाएंगे। अफसरों के लिए भी 10 नई साइकिलें खरीदी गई हैं। सुरक्षाकर्मी कैसे चलेंगे इस पर कोई फैसला नहीं हो सका।

होटल ट्राइडेंट के पास बना मंच
सीएम अखिलेश यादव होटल ट्राइडेंट के पास बने मंच से सभा को संबोधित करेंगे। मंच के सामने वीवीआईपी, वीआईपी और इटावा से आ रहे 150 साइकिलिस्ट के बैठने का प्रबंध किया गया है। इसके लिए 300 सोफे डाले जाएंगे। इन्हें एक हजार तक बढ़ाया जा सकता है। इसके पीछे खाली स्थान में लगभग छह से सात हजार लोग खड़े हो सकते हैं।

इटावा से आगरा तक सबसे लंबे साइकिल हाईवे पर बेहतर टाइमिंग वाले को इनाम
150 साइकिलिस्ट की साइकिलों में टाइम मशीन लगी हुई हैं। इटावा से बाह, जरार होते हुए आगरा तक की दूरी सबसे कम समय में तय करने वाले साइकिलिस्टों को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
आर्थिक विकास योजना के तहत शमसाबाद नगर में सीवेज योजना।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में लोहामंडी में 75 बेड के आश्रय स्थल का निर्माण।

बीएसयूपी में नराइच, गोबर चौकी और दौरेठा में आवासों का निर्माण।

रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र।

स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस हाल का निर्माण।

आइटीआइ बल्केश्वर में मरम्मत एवं जीर्णोद्धार।

तहसील सदर में अनावासीय भवनों का निर्माण।

राजकीय डिग्री कॉलेज फतेहाबाद में विज्ञान संकाय एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं का निर्माण।

फतेहाबाद में 765 केवी विद्युत उपकेंद्र।

सैंया से इटावा मार्ग पर शमसाबाद में बाइपास निर्माण।

गुलिस्तां पर्यटक आवास गृह, फतेहपुर सीकरी में सुविधाओं का उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण।

राही पर्यटक आवास गृह राजा की मंडी में सुविधा का उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण।

खेरागढ़ के गांव गढ़ी तुस्सी को जोड़ने के लिए किवाड़ नदी पर सेतु, अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्य।
साइकिल हाईवे 

207 किमी लंबा है लायन सफारी से आगरा तक का ग्रीन पथ।

134 करोड़ की लागत से बना है हाईवे

166 किमी आगरा जिले की सीमा में है हाईवे

04 देश के साइकिलिस्ट शामिल होंगे।

(स्वीडन, यूएसए, जर्मनी, बांग्लादेश)

12 राज्यों के 150 साइकिलिस्ट आएंगे।

250 स्कूल बच्चे रैली में शामिल होंगे।

7.2 किलोमीटर दूरी के लिए खरीदी गई स्पेशल गियर साइकिल
इंटरनेट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 4th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 4 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ​दिल्ली...

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

error: Content is protected !!