आगरालीक्स …आगरा में डॉक्टरों ने बताया कि उम्र बढाने के बाद भी कैसे सुंदर दिख सकते हैं। मीनोपॉज के बाद यानि लगभग 40 की उम्र के बाद सुंदरता भी कम होने लगती है। यदि ढ़लती उम्र में आप अपनी सुंदरता को बरकरार रखना चाहती हैं तो खाने में सीजनल फल और सब्जियों के साथ कुछ खास बातों का खयाल रखना जरूरी है। यह बात मुम्बई की कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नीलम गुलाठी ने रेनबो हॉस्पीटल में आयोजित क्लब 35 प्लस व स्मृति संस्था द्वारा आयोजित निशुल्क कैम्प में मरीजों को बतायी।
डॉ. गुलाठी ने बताया कि मीनोपॉज के साथ ही चेहरे पर पिगमेंटेशन, बालों का अधिक झड़ना, बालों, त्वचा और नाखून में रूखापन व पेट का वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह सब हामोर्न के असंतुलन यानि इस्ट्रोजन की कमी की वजह से होता है। जिसके कारण महिलाएं अपना आत्मविश्वास बी कोने लगती हैं। मीनोपॉज के दौरान लगभग 85 प्रतिशत महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। लापरवाही से पिगमेंटेशन झाईयां बन जाती हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना प्रयोग की स्किन लाइटनिंग क्रीम जिनमें हाइड्रोकोनीन भी हो सकता है, त्वचा को जलाने के साख कैंसर का भी कारण हो सकती हैं। डॉ. गुलाठी ने बताया इस उम्र में इलायची खाना फायदेमंद होता है। अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 आपकी त्वचा को बेहतर रखने में मदद करता है।
दिल्ली से आयी डायटीशियन बेला मोहन ने मौसमी फल और सब्जियां खाने पर जोर देने के साथ कहा कि त्वचा के लिए खीरा बेहद फायदेमंद हैं। इसमें सबी मिनरल मौजूद होते हैं। 11 व 12 अगस्त को लगे दो दिवसीय निसुल्क कैम्प में 150 से अधिक लोगों ने परामर्श लिया।