Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स CM Yogi Adityanath stay 22 hours in Agra, Discuss big issues
बिगलीक्स

CM Yogi Adityanath stay 22 hours in Agra, Discuss big issues

126

आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ 22 घंटे रुके, मंत्रिमंडल में होने जा रहे फेरबदल, आगरा के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह से लेकर शहर की समस्या पर चर्चा हुई, देखें क्या हुआ
आगरा में सोमवार रात आठ बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे, वे सर्किट हाउस के कमरा नंबर एक में ठहरे, यहां एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन, विधायकों और जिला व शहर अध्यक्ष से मुलाकात की। शहर के विकास से लेकर राजनैतिक चर्चा हुई। आगरा से नौ विधायक हैं, ऐसे में प्रदेश मंत्रिमंडल में आगरा को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। चर्चाएं चल रही हैं कि मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है, ऐसे में आगरा के विधायक भी आशा लगाए बैठे हैं, आगरा से दो महिला विधायक भी हैं। इसे लेकर भी चर्चाएं चलती रहीं।
भाजपा से उम्मीद है ज्यादा
आगरा में सांसद, विधायक और मेयर भाजपा के हैं, ऐसे में आम लोगों को उनसे ज्यादा उम्मीद है। आम लोगों की उम्मीद पर जन​प्रतिनिधियों को खरा उतरने के लिए कहा, लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो महीने में बडा बदलाव देखने को मिलेगा।
सुबह चार बजे जगे और पांच बजे चले गए
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह चार बजे जगे, व्यायाम, पूजा अर्चना और कुछ लोगों से वार्ता की। सुबह नौ बजे वे एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के खंदारी स्थित आवास पर नाश्ता के लिए आ गए। यहां उनसे मिलने वालों का सिलसिला जारी रहा, लोगों ने उनके साथ फोटो कराए।
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का किया स्वागत, नहीं गए ताजमहल
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओबेराय अमर विलास में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का स्वागत किया, इसके बाद वे होटल में रही रहे और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ताजमहल का दीदार करने के लिए चले गए। वे दोपहर 2 30 बजे होटल में आए, यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ लंच किया। उन्होंने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को खेरिया एयरपोर्ट से विदा किया और खुद लखनउ के लिए चले गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

error: Content is protected !!