आगरालीक्स…(शरद माहेश्वरी) आगरा में पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की पावन धरा आंवलखेड़ा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इंतजार रहा, सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा
आगरा में पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की पावन धरा आंवलखेड़ा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इंतजार रहा, सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां के लोगों के दिलो दिमाग में राजनाथ सिंह की पेठ है, सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए लोग उत्साहित थे लेकिन अभी भी चाहते हैं कि एक बार राजनाथ सिंह एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आएं।
एत्मादपुर विधानसभा ठाकुर बाहुल्य सीट है। ठाकुरों की बाईसी है, विधानसभा चुनाव में राजनाथ सिंह चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में आते रहे हैं। मगर, इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। आंवलखेड़ा में सोमवार सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी, स्थानीय लोगोंका कहना है कि एक बार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सुनना चाहते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ भले ही आ गए हैं लेकिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आने चाहिए।

15 मिनट में विरोधियों पर सीएम योगी ने साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ आंवलखेड़ा में शाम चार बजे पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने मंच पर पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। कहा कि एत्मादपुर की जनता से वोट की अपील करने आया हूं। उन्होंने अपने 15 मिनट के भाषण पर विरोधियों पर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई। मोदी योगी के जोशीले नारों के बीच लोगों से अपील करनी पड़ी कि वे संयम रखे, कुर्सी पर खड़े न हों बैठ जाएं। शाम 4.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ आंवलखेड़ा से रवाना हो गए।