आगरालीक्स…(31 January 2022 Agra News) आगरा में पिता ने सौतेली बेटी से किया था दुष्कर्म. अब कोर्ट ने दोषी पिता को सुनाई ये सजा…
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में चार साल पहले अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पीड़िता द्वारा दिए गए बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई.
मामला वर्ष 2017 मार्च का है. शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था. महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी 11 साल की बेटी के साथ उसके दूसरे पति ने दुष्कर्म किया है. महिला ने मुकदमे में आरोप लगाया कि आरोपी उसका दूसरा पति है. उसके पहले पति से 11 साल की बेटी है. आरोपी दूसरे पति ने अपनी सौतेली पुत्री को नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद पलंग से बांधकर दुष्कर्म किया. सइसे वह बेाहेश हो गई. होश में आने पर उसने सौतेले पिता द्वारा किए गए दुष्कर्म के बारे में मां को बताया था.
कोर्ट ने पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उसके दूसरे पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.