Thursday , 13 March 2025
Home आगरा CNG & PNG Supply disrupted from 12 PM to 6 PM on 30th November 2023 in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

CNG & PNG Supply disrupted from 12 PM to 6 PM on 30th November 2023 in Agra #agra

आगरालीक्स…..आगरावासियों के लिए जरूरी खबर। सुबह 11 बजे तक खाना बना लें, सीएनजी भी डलवा लें। आज सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई दोपहर 12 बजे के बाद बंद रहेगी। जानें कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित। शाम छह बजे के बाद सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति बहाल होगी।


आगरा में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी का मदर स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर में है। मदर स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके चलते मदर स्टेशन से जिन क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति होती है वह छह घंटे के लिए बंद की जाएगी। इसी तरह से सीएनजी की आपूर्ति भी नहीं होगी।


इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी पीएनजी की आपूर्ति
ट्रांसपोर्ट नगर मदर स्टेशन से आपूर्ति वाले सिकंदरा, खंदारी, दयालबाग, कमला नगर, विजय नगर, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, पश्चिम पुरी, जयपुर हाउस, शाहगंज, शास्त्रीपुरम सहित आस पास की कॉलोनियों में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक पीएनजी की आपूर्ति नहीं होगी।


ये सीएनजी पेट्रोल पंप होंगे प्रभावित
ट्रांसपोर्ट नगर मदर स्टेशन
सुरेश फिलिंग स्टेशन रुनकता
शगुन फिलिंग स्टेशन रुनकता
सुधीर फिलिग स्टेशन रुनकता
सेठी आटो फिलिंग स्टेशन खेरिया मोड
शहीद हरेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन पथौली

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!