आगरालीक्स…(19 January 2022 Agra News) उफ! आगरा में इतनी ठंड. गलन से हाथ पैर हो रहे सुन्न. सप्ताह भर राहत नहीं मिलने वाली. इस दिन बारिश का अनुमान…
पिछले पांच दिनों से सर्दी ने जो सितम ढाहया है, उससे हर कोई परेशान है। आगरा जिले में ठंड इस समय चरम पर है। सोमवार और मंगलवार को सूर्य देवता के दर्शन नही हुए और आज बुधवार सुबह से ही यही हाल है दोपहर तक भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग ने आगरा में कोल्ड डे कंडीशन बताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। चार दिन से यहां धूप नहीं निकली है। इसका सीधा असर पर अब जन जीवन पर दिखाई दे रहा है। बच्चे और बुजुर्ग घरों में बंद हैं। सड़कों व कॉलोनियों में लोग अलाव जलाकर बैठे हैं और गलन भरी सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे है लेकिन मौसम अपने सबाब पर है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में गिरावट
आगरा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान, दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी सूर्य देव नजर नहीं आए हैं। सुबह हल्का कोहरा रहा, जो 10 बजे तक पूरी तरह से छंटा. सुबह से ही गलन का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ था, यह 11.7 डिग्री रहा था। इसी के चलते गलन का अहसास हो रहा है।
पूरे सप्ताह राहत नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे सप्?ताह सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। 20 और 21 जनवरी को बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होने का अनुमान है। 23 जनवरी तक फिलहाल सर्दी के चरम पर रहने के आसार व्यक्त किए गए हैं।