आगरालीक्स…(19 January 2022 Agra News) मथुरा की मांठ सीट से सपा का भी प्रत्याशी और रालोद का भी प्रत्याशी…अब इस प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस लेने का फैसला…
मथुरा की मांठ सीट सपा और रालोद गठबंधन को लेकर चर्चा में है. यहां रालोद ने योगेश नौहवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया लेकिन इसी सीट से समाजवादी पार्टी ने अगले दिन अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. ऐसे में दोनों ही गठबंधन प्रत्याशियों में इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. लेकिन अब टिकट के घमासान के बाद नया बदलाव सामने आया है. रालोद से नामांकन दाखिल करने वाले योगेश नौहवार अब अपना नामांकन वापस लेंगे. गठबंधन की रार को देखते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मांट से रालोद उम्मीदवार योगेश नौहवार को दिल्ली बुलाया और नामांकन वापस करने की बात कही.

योगेश नौहवार ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृतव का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा अब वह मांट विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह बात खुद योगेश नोहवार ने सोशल मीडिया पोस्ट पर की है. बतादें कि डॉ. संजय लाठर को अखिलेश यादव का करीबी बताया जाता है.