आगरालीक्स ….आगरा में सुबह मौसम खुला, साढ़े सात बजे के बाद कोहरा छाने लगा, ओस भी है। जानें कैसा रहेगा आज मौसम।

आगरा में रविवार की सुबह मौसम खुल गया, न कोहरा और न बादल लेकिन सुबह साढ़े सात बजे अचानक से कोहरा छाने लगा। ओस भी गिरने लगी। कोहरा घना हो गया है, लेकिन दोपहर में धूप निकल सकती है।
कोल्ड डे कंडीशन के आसार
धूप निकलने के बाद भी सर्दी कम नहीं हो रही है। शनिवार रात को गलन भरी सर्दी पड़ी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज शीतलहर चल सकती है इससे कोल्ड डे कंडीशन बनी रह सकती है।
आईएमडी का अनुमान
06-Feb 7.0 19.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
07-Feb 8.0 20.0 Dense Fog
08-Feb 9.0 19.0 Partly cloudy sky
09-Feb 10.0 18.0 Generally cloudy sky
10-Feb 10.0 18.0 Partly cloudy sky
11-Feb 11.0 17.0 Partly cloudy sky