आगरालीक्स …..आगरा में कल और परसों कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट, आज 6 डिग्री कम रहा तापमान। जानें कल का मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में बुधवार को धूप निकलने के साथ बर्फीली हवा चली। ठंड में लोगों की कंपकंपी छूटती रही। धूप निकलने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान छह डिग्री कम 17.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 6.4 डिग्री रहा।

चार डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी, शुक्रवार को भी कोल्ड डे कंडीशन बनी रह सकती है।
आईएमडी का अनुमान
27-Jan 5.0 13.0 Cold Day
28-Jan 4.0 13.0 Cold Wave
29-Jan 4.0 14.0 Fog or Mist would occur in early morning
30-Jan 5.0 14.0 Fog or Mist would occur in early morning
31-Jan 5.0 15.0 Fog or Mist
01-Feb 6.0 15.0 Fog or Mist