Cold Waves continue Agra, School at 9 am in Agra
आगरालीक्स आगरा में कडाके की सर्दी और शीत लहर के बीच स्कूलों के लिए डीएम ने जारी किए आदेश, कान्वेंट, मिशनरी सहित 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सुबह नौ बजे खुलेंगे, इससे पहले स्कूल खोलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगरा का तापमान लगातार कम हो रहा है, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, सुबह से कोहरा और शीत लहर चलने से न्यूनतम तापमान 3.8
डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। शीत लहर में तमाम स्कूलों में सर्दियों की छुटटी नहीं हुई है, बच्चों को कडाके की ठंड में सुबह सात बजे घर से निकलना पड रहा है, इसे देखते हुए डीएम एनजी रवि कुमार ने मिशनरी, कान्वेंट सहित सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं, 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सुबह नौ बजे के बाद खुलेंगे। इससे पहले स्कूल खोलने पर कार्रवाई की जाएगी।
26 दिसंबर को सर्दी का रिकॉर्ड टूटा
26 दिसंबर 2018 को आगरा में सर्दी का रिकॉर्ड टूटा , सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, तापमान बर्फ जमने के करीब पहुंचता जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया। तापमान 2. 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा और 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को 3. 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तापमान
मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3 .9 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाएं चलने से तापमान चार डिग्री से नीचे जाने पर सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया, लोग घरों में कैद हो गए हैं, घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21. 3 डिग्री दर्ज किया गया।
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/12/18) 21.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/12/18) 3.8
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
27-Dec 3.0 22.0 Fog or Mist would occur in early morning
28-Dec 2.0 20.0 Moderate Fog
29-Dec 2.0 20.0 Moderate Fog
30-Dec 3.0 21.0 Moderate Fog
31-Dec 3.0 21.0 Moderate Fog
01-Jan 4.0 22.0 Sunny Day
02-Jan 4.0 22.0 Sunny Day