आगरालीक्स… आगरा रीजन में डेढ साल की बच्ची का शव निकालने के बाद उसका कान काट लिया, यह देख लोग एकत्रित हो गए, हैवान को पकडकर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस जांच कर रही है।
वृंदावन के एक गांव में डेढ़ वर्षीय बच्ची की बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ गई और देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गुरुवार की सुबह उसके शव को गांव के बाहर जमीन में दफना दिया और घर चले आए।
पेट चीरा, कान काटा
दोपहर में गांव के ही रहने वाले युवक ने दफनाए गए शव को बाहर निकाल लिया और पास के खेत में ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक साधु शव के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसने मृत बच्ची का पेट चीर दिया और एक कान भी काटा डाला। ग्रामीणों ने उसे देख लिया, लोगों को देख आरोपी भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई लगा दी, मृतक बच्ची के परिजन भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली में मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 297 (शव के साथ छेडछाड़ करना) में मुकदमा दर्ज कराया है।