आगरालीक्स ….पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आगरा में सर्दी बढ गई है, सर्द हवाएं चल रहीं हैं और सूरज की किरणें दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तीन फरवरी के बाद मौसम सामान्य होगा।
रविवार को सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी बढोत्तरी नहीं हुई है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, मौसम बारिश का हो गया है। धूप न निकलने से लोग घरों में कैद हैं।
Leave a comment