गुरुवार रात को न्यू आगरा स्थित अबुल उलाह दरगाह पर रहने वाले 65 वर्षीय गंगाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि गंगाराम दरगाह के पास भीख मांगकर गुजारा करता था। वहीं शुक्रवार सुबह ईदगाह स्थित रेलवे पुल के नीचे एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि मृतक पेंट-शर्ट पहने है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ठंड से उसकी मौत हुई। बाह के ही मोहल्ला खटीक टूला में बनवारीलाल (75) की ठंड से मौत हो गई। हालांकि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मिढ़ाकुर में एक वृद्ध का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है। गुरुवार को यह 15.6 डिग्री पर था। न्यूनतम तापमान भी 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य से रात में पारा चार डिग्री नीचे है, जबकि गुरुवार को यह 5.6 डिग्री पर था।
Leave a comment