सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित दिनों में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को वृंदावन नगर के बाहर पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए निश्चित संख्या में टैक्सी और मिनी बस चलाई जाएंगी। इन दिनों में यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। वृंदावन नगर में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए एक-एक वाहन पास जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर उनके वाहनों की प्रतिबंधित समयावधि में प्रवेश की अनुमति रहेगी।
ये है व्यवस्था
-एक्सप्रेसवे की ओर आने वाले वाहनों को पानीगांव पुल के पास यमुना के खादरों में खड़ा कराया जाएगा।
-मथुरा की ओर से जाने वाले वाहनों का सौ शैया अस्पताल के निकट पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
-हाईवे छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रक्मिणी विहार और अन्नपूर्णा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
Leave a comment