Saturday , 19 April 2025
Home टॉप न्यूज़ Cold waves in Agra Temperature @ 3.2
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Cold waves in Agra Temperature @ 3.2

आगरालीक्स.. आगरा में हाड कंपाने वाली सर्दी पड रही है, तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंच गया है, धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।
आगरा में रविवार को सुबह से ही शीत लहर में लोग कांप रहे हैं, इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 3.2 रिकॉर्ड किया गया। अधिककतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।
वेस्टर्न डिस्र्टेबेंस से आगरा में 21 जनवरी को बारिश हुई थी, इसके बाद से शीत लहर चल रही है, 24 जनवरी की रात में ओले और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया था। 26 जनवरी शनिवार के धूप निकली लेकिन हवाएं चलती रहीं। इससे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से नीचे पहुंच गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
सुबह कोहरा और धुंध
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 जनवरी को सुबह कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी इससे अधिकतम तापमान बढ जाएगा। मगर, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसी तरह से 28 जनवरी और 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह कोहरा छाया रहेगा लेकिन दोपहर में धूप​ निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान में सुधार होगा। 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचेगा।
31 जनवरी को बारिश और सर्द हवाएं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी को बारिश और सर्द हवाएं चल सकती हैं। सुबह कोहरा रहेगा और शाम को बारिश हो सकती है।

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: 11 people died in the collapse of a 4-storey building in Mustafabad, Delhi

नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली के मुस्तफाबाद में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 11 लोगों की...

टॉप न्यूज़

Agra News: On the assurance of the chairperson of the State Women’s Commission, the women’s protest against the liquor shop ended…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शराब ठेका हटाने के लिए 12 साल की बच्ची 15...

बिगलीक्स

Agra Video News: Fireworks exploded inside a house in Agra. Three people got severely burnt…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घर के अंदर आतिशबाजी का धमाका. तीन लोग गंभीर रूप...

टॉप न्यूज़

Agra News: Two friends died in an accident on Agra-Jaipur highway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—जयपुर हाइवे पर दो दोस्तों की एक्सीडेंट में मौत. परिजनों में मचा...

error: Content is protected !!