आगरालीक्स…जेईई मेंस में बलूनी क्लासेस के छात्रों ने मारी बाजी. अभिनव की 651वीं रैंक, रुद्र जैन के 99.48 पर्सेंटाइल….
बलूनी क्लासेस के होनहारों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए जेईई मेंस में बादशाहत कायम की है। जारी परिणामों के अनुसार, संस्थान के अभिनव हंसराज ने 651 रैंक, रूद्र जैन ने 99.48 परसेंटाइल, हर्ष शर्मा ने 99.43 परसेंटाइल, आयुष पांडे ने 98.99 परसेंटाइल, नमन मंगल ने 99.20 परसेंटाइल, प्रियांशु कुमार ने 98.01 परसेंटाइल, मनमोहन सिंह ने 97.94 परसेंटाइल, हर्षित ने 97.70 परसेंटाइल, तुषार कश्यप ने 96.92 परसेंटाइल, विशाल शर्मा ने 96.79 परसेंटाइल, बॉबी ने 96.66 परसेंटाइल, सत्यम गुप्ता ने 96.51 परसेंटाइल, अभिनव कुमार ने 96.24 परसेंटाइल, प्रांशु यादव ने 94.34 परसेंटाइल, पलक अग्रवाल ने 94.33 परसेंटाइल, सूर्यकांत शर्मा ने 93.69 परसेंटाइल, शिवानी ने 92.98 परसेंटाइल, सार्थक नवानी ने 92.96 परसेंटाइल, अर्पण गुप्ता ने 92.29 परसेंटाइल, निधि गौतम ने 91.76 परसेंटाइल, ऋषभ शर्मा ने 91.67 परसेंटाइल, तुषार निराला ने 91.04 परसेंटाइल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं ने सफलता के झंडे गाड़े। परिणामों की घोषणा होने के साथ ही खन्दारी स्थित संस्थान में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त करने वालों को मिठाई खिलाकर जेईई मेंस के आगे होने वाली परीक्षा में और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जेईई मेंस केवल शुरुआत है। अब पूरी मेहनत और लगन अगले मोके के लिए करनी है। बलूनी क्लासेस के एकेडमिक हेड डाॅ0 ललितेश यादव ने बताया कि जेईई मेंस में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एडवांस की टेस्ट सीरीज निःशुल्क कराई जा रही है।