Tuesday , 15 September 2026
Home फैशन College girl’s student fake naked photo go viral on whatsapp in Agra region
फैशनबिगलीक्स

College girl’s student fake naked photo go viral on whatsapp in Agra region

341

आगरालीक्स ….आगरा रीजन में एक बडा मामला सामने आया है। 60 छात्राओं के चेहरे को नग्न फोटो के साथ जोडकर व्हाटसएप पर वायरल कर दिया है। इसमें उनके मोबाइल नंबर और कीमत भी लिख दी गई है। इसके बाद से छात्राओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, व्हाटसएप पर फोटो वायरल होने के बाद खलबली मची हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामला आगरा रीजन के वृंदावन का है। यहां पिछले कुछ दिनों से व्हाटस एप परी अश्लील फोटो वायरल हो रहे थे। इन नग्न फोटो के चेहरे वहां की छात्राओं के हैं, कुछ ही दिनों में एक के बाद एक 60 छात्राओं के चेहरे के साथ नग्न फोटो जोडकर उन्हें व्हाटस एप पर वायरल कर दिया गया।
फोन आने से उडे होश
शातिरों ने छात्राओं के चेहरे के साथ नग्न फोटो जोडकर उन्हें वायरल करने के साथ ही उस पर पता और मोबाइल नंबर लिख दिया है। इस पर कीमत भी लिख दी गई है, इसके बाद से मोबाइल नंबरों पर फोन आने से होश उडे हुए हैं। छात्राओं के साथ उनके परिजन भी परेशान हैं, व्हाटस एप के ग्रुप में फोटो और मोबाइल नंबर वायरल हो रहे हैं, इन्हें शिकायत करने के बाद भी डिलीट नहीं किया गया है।

छात्राओं के फोटो और मोबाइल नंबर कहां से आए
इस मामले में यह भी जांच की जा रही है कि छात्राओं के फोटो और मोबाइल नंबर शातिरों के पास कहां से आए। स्कूल की छात्राओं को ही निशाना बनाया गया है, यहां तक कि उनके मोबाइल नंबर के साथ पता भी लिखा है। यह शातिरों के पास कहां से आया, इस दिशा में जांच की जा रही है, जिससे शातिरों को पकडा जा सके।
सोशल साइट पर पर्सनल डिटेल ना डाले
आईटी एक्सपर्ट का कहना है कि छात्राएं सोशल साइट पर अपने एकाउंट पर फोटो सहित पर्सनल डिटेल में पता और मोबाइल नंबर डाल देती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, इसके लिए आस्क का विकल्प होता है, जिसे आपकी पर्सनल डिटेल चाहिए, वे आपसे मैसेज के माध्यम से मांग सकता है। वहीं, अनजान लोगों को सोशल साइट पर फ्रेंड बनाने से बचना चाहिए। अनजान लोगों की फ्रेंडस रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करना चाहिए।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Multi-crore jewelry showroom theft in Mathura solved within 36 hours; four arrested, including the main thief…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में ज्वैलरी शोरूम से 12 करोड़ के गहने चोरी. इनमें 7...

बिगलीक्स

Agra Business News: Customer rethink before UPI Payment after new rule of payment

आगरालीक्स आगरा में दीपावली से पहले लोगों को आंख बंद कर यूपीआई...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Cantt GRP apprehended two thieves and recovered jewelry worth up to ₹25 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा जीआरपी ने पकड़ा नीट क्वालीफाई कर चुका चोर. लग्जरी लाइफ जीने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Your HbA1c Report Is More Than Just a Number, Learn some important facts about this from Dr. Ritu Garg.

आगरालीक्स…आपकी HbA1c रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों...

error: Content is protected !!