Friday , 17 July 2026
Home बिगलीक्स Old age Mother attempt suicide after son & his wife torture in Agra
बिगलीक्स

Old age Mother attempt suicide after son & his wife torture in Agra

216

आगरालीक्स …आगरा में एक बूढी मां को उनके बेटे और बहू ने चार दिन से खाना नहीं दिया, उन्हें प्रताडित करते हैं, इस पर वह यमुना में कूंद गई, वहां गोताखोर बैठे थे, उन्होंने बुजुर्ग मां की जान बचा ली। मगर, वह अपने घर जाने लिए तैयार नहीं थी। वह बिखलते हुए कह रही थी कि मेरा बेटा और उसकी बहू परेशान करते हैं वह अब जीना नहीं चाहती है। मुझे चार दिन से खाना भी नहीं दिया है। बुजुर्ग मां अपने बेटे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी, इस पर उनकी बेटी उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।
ताजगंज मधु  (50)  पत्नी सुरेंद्र की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे दीपक की भी शादी हो गई है। बेटा मां को ठीक से नहीं रखता है। खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता है। वह किसी तरह शादी और पार्टियों में पूड़ियां बेलने का काम करती हैं। पिछले कई माह से काम नहीं मिलने के कारण वह पाई-पाई के लिए मोहताज हैं। चार दिन से घर में आटा भी नहीं था। बेटे ने भी भोजन नहीं दिया। सोमवार को बेटे ने मां से हद दर्जे की बदसलूकी की। इससे वह आहत हो गई। वह शाम को घर से निकल गईं। जवाहर पुल पर आकर यमुना में छलांग लगा दी। उन्हें कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। इस पर गोताखोरों ने भी छलांग लगा दी। इसके बाद उन्हें बचाकर ले आए। उन्हें थाने लेकर आए।
पिता ने भी यमुना में कूंद कर की हत्या
बेटियों की शादी के बाद उन्होंने अपने इकलौते बेटे दीपक की भी शादी कर दी, मधु अपने पति सुरेंद्र के साथ बेटे के पास रहती थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उनके पति ने भी बेटे और उसकी पत्नी से परेशान होकर यमुना में कूंदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी उसका रवैया नहीं बदला है। उनका बेटा ठेल लगाता है, बात बात पर लडाई करने के साथ प्रताडित करता है, इसलिए वह जिंदा नहीं रहना चाहती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Live Encounter: SOG kills two miscreants in Shikohabad; two police personnel injured…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…लाइव एनकाउंटर, ट्रेन से जा रहे बदमाशों की पुलिस ने की घेराबंदी....

बिगलीक्स

Agra News Live: FIR lodge against Wife & three others

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में पत्नी ने अपने पति को नामर्द कहते...

बिगलीक्स

Agra News Live: DBRAU, Agra LLM & Bed Exam Form filling start

आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एलएलएम और एमएड के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two real estate projects in Noida of an Agra builder have been issued attachment notices

आगरालीक्स आगरा के बिल्डर की रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट और प्लाट...

error: Content is protected !!