Ruckus in Parliament over NEET, Rahul Gandhi waved picture of
Colors of culture of different states seen in Harpal festival in Agra…#agranews
आगरालीक्स…(4 October 2021 Agra News) आगरा में महिलाओं ने अपने ही अंदाज में किया फेस्टिवल सीजन का स्वागत. विभिन्न प्रांतों के सतरंगी संस्कृति से सजा हरपल फेस्टीवल…
सांस्कृतिक रंग नजर आए
अनेकता में एकता के रंगों को समेटे, हरपल फेस्टीवल में भारत के विभिन्न प्रांतों के सांस्कृतिक रंग नजर आए। विभिन्न तीज त्योहारों की उमंग और मस्ती को समेटे फेस्टीवल में रक्षा बंधन, करवा चौथ, दीपावली, होली, लोहड़ी जैसे त्योहारों की स्पाइसी भरी मिठास थी। संस्था की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं ने फेस्टीवल सीजन का स्वागत कुछ अनोखे अंदाज में किया। सभी सदस्याओं का स्वागत संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने किया।
नृत्यों की प्रस्तुतियों ने किया झूमने को मजबूर
गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में नाटक, एकल नृत्य, सामूहित नृत्य जैसी कला की विभिन्न विधाओं के माध्यम से रिश्तों की आत्मीयता और तीज त्योहार की मस्ती को अभिव्यक्त किया। रक्षा बंधन के त्योहार के माध्यम से भाई-बहन का प्रेम तो करवा चौथ त्योहार के जरिए से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता को दर्शाया गया। अनेकता में एकता का संदेश लिए झारखंड की छाऊ, पंजाब का गिद्दा, गोआ का गोन, महाराष्ट्र का लावनी, असम का बीहू, और कश्मी का कश्मीरी नृत्य की प्रस्तुति ने हर सदस्या को झूमने पर मजबूर कर दिया। खास बात थी कि सभी प्रस्तुति संस्था की सदस्याओं द्वारा तैयार की गईं थी। संचालन पूनम सचदेवा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्चना गर्ग, साइशा हेमदेव, हरमीत चौपड़ा, नम्रता जसौरिया, विधि वाधवा, प्रियंका लाल, रिचा जटानी, चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, शिल्पा लूथरा, वंदना परौलिया, गरिमा हेमदेव, पुष्पा पोपटानी, शिखा जैन आदि उपस्थित थीं।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2021/10/d092df43-2e86-4662-ad96-3ae279142aef.jpg)