आगरालीक्स…हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत बहुत गंभीर. नहीं हो रहा कोई सुधार. फैंस कर रहे दुआएं
पिछले 8 दिन से दिल्ली के एम्स में भर्ती हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. उनकी हालत में फिलहाल कोई सुधार होता नहंी दिख रहा है. इधर अपने पसंदीदा कलकार के जल्दी स्वस्थ होने के लिए फैंस दुआएं कर रहे हैं. राजू श्रीवास्तव के पीए का भी कहना है कि रात में उन्हें कुछ इंजेक्शन दिए गए थे लेकिन उनकी हालत में फिलहाल कोई सुधार हेाता नहीं दिख रहा है. सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में लगे हैं और उधर फिल्मी जगत के कई कलाकार लगातार राजू श्रीवास्वत की हालत को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

बता दें कि 8 दिन पहले जिम में वर्कआउट करते समय राजू श्रीवास्तव अचेत होकर गिर गए थे. तभी से उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है. अब एम्स डॉक्टरों द्वारा एमआईआर कराए जाने पर जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार उने सिर की नस दबी हुई है, डॉक्टर्स जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं बताया जा रहा है कि बुधवार रात को उनके शरीर में सूजन आ गई थी जिसके बाद से उनकी हालत और बिगड़ रही है. राजू श्रीवास्त्व के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं. कानपुर में उनके फैंस ने एक हवन पूजन कर उनके स्वस्थ होने की कामना की है.