Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Crime News: Saraf’s jewelery worth 20 lakhs was stolen by his two friends, arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra Crime News: Saraf’s jewelery worth 20 lakhs was stolen by his two friends, arrested…#agranews

100

आगरालीक्स…आगरा के नमक की मंडी से सराफ के बैग से 20 लाख के जेवर चोरी करने वालों का लगा पता. ये लोग निकले चोर जो सराफ के थे करीबी….

आगरा के नमक की मंडी में से सराफ के बैग में कट मारकर 400 ग्राम सोने के जेवरात चोरी करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है. 400 ग्राम चोरी हुए जेवरातों की कीमत 20 लाख रूपये बताई गई थी .बैग में कट मारकर जेवर चोरी करने वाले और कोई नहीं बल्कि सराफ के दो दोस्त थे. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से जेवर भी बरामद कर लिए हैं.

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि हरीपर्वत के बाग फरजाना निवासी सराफ कार्तिक शर्मा मंगलवार दोपहर को अपने दोस्त अंकित निवासी केदर नगर शाहगंज के साथ नमक की मंडी 400 ग्राम सोने के जेवर टंच व वचन कराने आए थे. यहां जेवर टंच करानपे के बाद वह नमक की मंडी स्थित शाह कॉम्पलेक्स के सामने अपने एक्टिवा तक पैदल पहुंचे. बैग को उनके एक अन्य दोस्त उदय ने पकड़ा हुआ था. जब वह घर आए तो पता चला कि बैग में कट लगा हुआ है और उसमें रखे जेवर चोरी हो गए हैं. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस की जांच में शक अंकित पर गया. उससे पूछताछ की गई तो वह बार-बार अपने बयान बदलने लगा. अंकित का कहना था कि पैदल आते समय बैग रास्ते में एक बार हल्का सा ऊपर उठता दिखाई दिया, पुलिस को सीसीटीवी में भी बैग एक जगह हल्का सा ऊपर उठता दिखाई दिया पर आसपास कोई संदिग्ध नहंी था.

इसके बाद पुलिस ने अंकित से कड़ी पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया. अंकित ने बताया कि उसे पता था कि कार्तिक अक्सर जेवर टंच व वजन कराने जाता है. मंगलवार को भी उसे जाना था. जेवर चोरी करने के लिए उसने अपने दोस्त उदय निवासी भोगीपुरा शाहगंज के साथ मिलकर साजिश रची. माल टंच कराकर आते समय जेवरात की थैली उदय को पकड़ा दी जिसे लेकर वह दूसरे रास्ते से चला गया. इसके बाद बैग में उसने अपने हाथ से कट मार दिया जिससे कि चोरी की कहानी बनाई जा सके.

एसपी सिटी का कहना है कि दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!