नईदिल्लीलीक्स…धरती की ओर तेजी से आ रहे हैं चार बड़े धूमकेतु। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा धूमकेतु पर नजर रख रही है। आज और कल भी धरती के निकट से गुजरेंगे।
150फीट का धूमकेतु एफजेड-3 तेजी से बढ़ रहा

नासा के मुताबिक इनमें से एक का नाम 2023 एफजेड-3 है। यह 150 फीट आकार का धूमकेतु है जो 67656 किमी प्रतिघंटा की गति से धरती की ओर बढ़ रहा है। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह विशालकाय चट्टान धरती से 4,190,000 किमी की दूरी से गुजरेगी।
नासा ने धूमकेतु की सूची जारी की है
नासा ने पृथ्वी के करीब आने वाले ऐस्टरॉइड की लिस्ट जारी की है। क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं और उल्काओं से मिलकर बने ये छोटे आकाशीय पिंड धरती को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक के अधिकांश धूमकेतु धरती से बहुत दूरी से गुजरे हैं।
कल भी निकला था और आज भी गुजरेगा
गत 4 अप्रैल को 92 फीट लंबाई वाला एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के 1,400,000 किलोमीटर के दायरे से गुजरा। एक और क्षुद्रग्रह, लगभग एक बस के आकार का, आज पांच अप्रैल को पृथ्वी के पास से केवल 5,68,000 मील के संकीर्ण अंतर से गुजरेगा।
छह अप्रैल को एफजेड-3 से है ज्यादा खतरा
कल 6 अप्रैल को 65 फीट लंबा एक घर के आकार का क्षुद्रग्रह पृथ्वी से 3,570,000 मील दूर होगा। क्षुद्रग्रह 2023 एफजेड-3 150 फीट चौड़ा और एक हवाई जहाज के आकार का है। यह 67656 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और 6 अप्रैल को 4,190,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरेगा।