नईदिल्लीलीक्स…मेरी मर्जी में जो चाहें पहनूंगी.. किसी को दिक्कत है तो यह उसकी परेशानी, अपने कपड़ों के कारण वायरल हुई दिल्ली की मेट्रो गर्ल।
मेट्रो गर्ल को लेकर प्रतिक्रियाएं जारी
दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर सफ़र करने वाली लड़की का वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। लोग लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दिल्लीएमआरसी ने लड़की का वीडियो सामने आने के बाद लोगों से मर्यादित कपड़े पहनने की अपील की है।
मेरा वीडियो बनाने वालों से भी हो परेशानी
रिदम चानना नाम की इस लड़की ने एक मैग्जीन से बातचीत के दौरान अपनी राय रखते हुए कहती हैं कि अगर किसी को मेरे कपड़ों से दिक्कत है, तो उन्हें मेरा वीडियो बनाने वालों से भी परेशानी होनी चाहिए।
मैं अपने मर्जी के कपड़े पहनने को आजाद
मैं अपनी मर्जी के कपड़े पहनने के लिए आजाद हूं। इसका पब्लिसिटी स्टंट से कोई लेना देना नहीं है, वहीं उर्फी जावेद को लेकर सवाल के जवाब में रिदम कहती हैं कि वे उन्हें नहीं जानती हैं।
पारंपरिक परिवार की लेकिन खुद खुले विचारों की
रिदम चानना पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की रहने वाली हैं, उन्होंने बताया कि उनका ताल्लुक एक पारंपरिक परिवार से है, लेकिन मैं खुले विचारधाराओं वाली हूं।