आगरालीक्स…आगरा के समर्पण बधिर विद्यालय में लायंस क्लब प्रयास का सराहनीय सेवा कार्य, फर्श पर टाइल्स लगवाने के लिए किया सहयोग
समाज सेवा के अपने संकल्प को साकार करते हुए लायंस क्लब प्रयास के सदस्यों द्वारा बुधवार को खंदारी स्थित समर्पण बधिर विद्यालय में सराहनीय सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फर्श पर टाइल्स लगाने हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से श्रवण बाधित बच्चों को एक ऐसा वातावरण देना है, जहां वे सुरक्षित, स्वच्छ और आत्मसम्मान के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकें। अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना ही लायंस क्लब प्रयास की पहचान है। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं और इस तरह की सेवा गतिविधियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आधारभूत सुविधाओं का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे आगे भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम में तनुजा मांगलिक, कपिल मगन, विनीत खेरा, एरा खेरा, रचना अग्रवाल, निधि लाल, अंशुमन बावरी, रानू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने लायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सहयोग से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।