आगरालीक्स.. आगरा के अरबों रुपये के जोंस मिल के घोटाले का केश लड रहे वकील केपी यश की हत्या, शव इटावा की भरथना कोतवाली के पास पुल के नीचे मिला है।
आगरा के जोंस मिल की अरबों रुपये की संपत्ति की वारिस मौरिन जोन का केस जोंस मिल परिसर में रह रहे एडवोकेट कपिल पवार उर्फ केपी यश लड रहे थे। एडवोकेट केपी यश 26 अक्टूबर की शाम को अपनी कार के साथ लापता हो गए थे, 27 अक्टूबर को केपी यश की मां ने छत्ता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस एडवोकेट केपी यश की तलाश में जुटी हुई थी।
इटावा में मिला शव
पुलिस को वाटस एप पर इटावा पुलिस द्वारा भरथना में पुल के नीचे मिले शव के फोटो भेजे। इन फोटो से केपी यश के शव की शिनाख्त हुई।
ठोस पैरवी से चर्चा में आए केपी यश
अधिवक्ता केपी यश ने जोंस मिल की आखिरी वारिस मौरिन जोन की ओर से ठोस पैरवी की। जोंस मिल की अरबों की संपत्ति है, यहा 19 जुलाई को बम धमका भी हुआ था, इसमें कई प्रमुख लोगों के नाम भी सामने आ चुके हैं।
केपी यश की पत्नी ममता पवार की 2019 में हो गई थी मौत
केपी यश की शादी बागपत निवासी ममता पवार से हुई थी, ममता पवार आगरा में तैनात थी, यहां से उनका तबादला प्रयागराज कर दिया गया, वहां 24 सितंबर 2019 को ब्रेन हेमरेज हुआ और 27 सितंबर को उनकी मौत हो गई। उनकी एक बेटी है, सात साल की बेटी पिता केपी यश के साथ रह रही थी, देखभाल के लिए नानी भी आगरा आ गईंं थी।