आगरालीक्स… वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने कमेटी गठित की। 15 दिन में देगी रिपोर्ट
प्रमुख सचिव ने जारी किए आदेश
प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने इसके आदेश जारी किए है। समिति हादसा किन हालात में हुआ, ऐसे हादसे दोबारा नहीं हों, मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर जांच करेगी और अपने सुझाव देगी। अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल समिति के सदस्य होंगे।
भीड़ रोकने की बेरीकेडिंग शाम को ही टूट गई थी
बांकेबिहारी मंदिर की बेरीकेडिंग शाम को ही टूट गई थी। मंगला आरती के दौरान भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी । ऊपर की मंजिल पर अधिकारी और उनके परिजन थे। भीड़ का दबाव बढ़ने पर बहुत से लोगो ने ऊपर जाने का भी प्रयास किया लेकिन दरवाजा बंद था और वहां एक पुलिस अधिकारी की तैनाती थी।
।