Sunday , 8 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Communal clashes on goverdhan Puja in Agra
टॉप न्यूज़

Communal clashes on goverdhan Puja in Agra

com
आगरालीक्स
 …..आगरा में गोवर्धन पूजा को लेकर दो संप्रदायों में तनाव फैल गया। इस मामले में गुरुवार को चारसू दरवाजा इलाके में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, बाद में उन्‍हें छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि एक संप्रदाय विशेष ने यह कहते हुए पूजा का विरोध किया कि यहां पर यह इमामबाड़ा है। जबकि दूसरे समुदाय के लोग यहां पर गोवर्धन पूजा पर अड़ गए।
दोनों संप्रदायों में काफी देर तक तनातनी चलती रही। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने पूजा शुरू कर दिया। इसके बाद एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने थाना हरीपर्वत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस पहुंच गई, तब तक यहां पर गोवर्धन पूजा हो चुकी थी।
दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ता देख पुलिस ने ज्‍यादा फोर्स बुला लि‍या। इसके बाद पुलिस ने भाजपा पार्षद समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
भाजपा नेता केके भारद्वाज का कहना है कि यहां पर लोग नगर निगम की संपत्ति पर गोवर्धन पूजा कर रहे थे। इसके बावजूद संप्रदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया है। पांच लोगों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस हरीपर्वत थाना पर पहुंची। गुरुवार देर शाम को यहां पर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। वे नारेबाजी करने लगे।
मौके पर भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, जिलाध्यक्ष अशोक राना, महानगर अध्यक्ष गामा दुबे समेत कई भाजपा नेता पहुंच गए। देर शाम को पुलिस ने हिरासत में लिए पार्षद मनोज राजौरा, हिन्दूवादी नेता अशोक गुप्ता, नितिन गुप्ता, छोटू आदि पांचों को छोड़ दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!