आगरालीक्स.(Agra News 25th May).. आगरा के यशवंत हास्पिटल में भर्ती एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी की मौत पर इलाज में लापरवाही और 9 .50 लाख रुपये का चार्ज वसूलने के आरोप लगाए हैं। टीम जांच कर रही है।
आगरा के यशवंत हॉस्पिटल, न्यू आगरा में दयानंद नगर, रोशनबाग दयालबाग निवासी एलआईसी में प्रशासनिक अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह निवासी को दो मई को भर्ती कराया। महामारी लोक शिकायत समिति से की गई शिकायत में आरोप लगाए हैं कि भर्ती करते समय आक्सीजन का स्तर 90 था। हॉस्पिटल में कोरोना के इलाज की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। कई तरह की महंगी दवाएं और प्लाज्मा थैरेपी दे दी, रेमडेसिविर इंजेक्शन की पूरी डोज नहीं लगाई गई।
9 .50 लाख का हॉस्पिटल और दवाओं का बिल
एलआईसी में प्रशासनिक अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे हिमांशु का आरोप है कि हॉस्पिटल ने कई बार कहने के बाद बिल दिया। इसमें हॉस्पिटल का बिल 5. 60 लाख रुपये और 3. 88 लाख रुपये दवाओं का बिल है। शासान से निर्धारित रेट से ज्यादा का बिल वसूला गया है, उन्होंने पूरा पैसा वापस कराने के साथ ही हॉस्पिटल संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।