आगरालीक्स…आगरा के इस क्षेत्र में पानी का संकट. कई कॉलोनियों में नहीं आ रहा पानी. कई जगह हो रही गंदे पानी की आपूर्ति. पढ़ें पूरी खबर
यमुना पार के कई इलाकों में नहीं पहुंच रहा पानी
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में पानी संकट छा गया है. बताया जाता है कि नाई की सराय में दो ट्यूबवेल का पानी उतर गया है. इसके अलावा एक अन्य कम वोल्टेज के कारण नहीं चल पा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो ट्यूबवेल जिनमें पानी उतर गया है उनकी बोरिंग करानी पड़ेगी. वही जो एक ट्यूबवेल चालू है उस पर कम वोल्टेज आ रहे हैं जिसके कारण आधी क्षमता पर ही 13 मोटरें चल पा रही हैं लेकिन इसके कारण कई कॉलोनियों में पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा है. क्षेत्रीय निवासियों की ओर से जलकल में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. पानी न आने के कारण टेढ़ी बगिया, नाई की सराय क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी संकट गहरा रहा है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जलकल विभाग के आरएस यादव का कहना है कि री बोरिग कराने के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है. कम वोल्टेज की भी समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा. इधर शहर के कई इलाकों जैसे जगदीशपुरा, प्रताप नगर, बोदला, गढ़ी भदौरिया, मारुति एस्टेट में भी गंदे पानी की आपूर्ति होने की जानकारी मिली है.