आगरालीक्स …आगरा के एक स्कूल की आनलाइन क्लास के ग्रुप पर अश्लील वीडियो डाल दिया।
आगरा के स्कूलों द्वारा आनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं। आगरा के डौकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नेतपुरा के कक्षा पांच तक के छात्रों की आनलाइन क्लास के लिए एक वाटस एप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप से टीचर और छात्र जुडे हुए थे। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी वाटस एप ग्रुप में शामिल थे।
छात्र के भाई ने ग्रुप में अपलोड कर दिए अश्लील वीडियो
वाटस एप ग्रुप पर रविवार को द्वितीय कक्षा के छात्र के बड़े भाई ने दो अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई, वीडियो डिलीट करने की कोशिश की लेकिन वीडियो डिलीट नहीं हुए। इसके बाद शिक्षकों ने ग्रुप ही डिलीट कर दिया।
थाने में दी तहरीर
इस मामले में सोमवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक पंकज चाहर ने थाना डौकी थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।