आगरालीक्स.. आगरा में दूसरे चरण के 3257 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई। 25 फरवरी को हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
आगरा में सोमवार को को 60 केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण मॉप-अप राउंड हुआ। इसमें छूटे हुए पुलिस व नगर निगम कर्मियों सहित अन्य 6743 फ्रंटलाइन वॉरियर्स को टीकाकरण का दोबारा मौका दिया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोविड—19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जनपद में 60 केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 6743 फ्रंटलाइन वॉरियर्स का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य के सापेक्ष 3257 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र पर पुलिसकर्मी अनीता ने वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है, इसे सभी को लगवाना चाहिए।