Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Conflict between two communities after the death of a married woman in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Conflict between two communities after the death of a married woman in Agra…#agranews

245

आगरालीक्स…(12 November 2021 Agra News) आगरा में विवाहिता की मौत के बाद बवाल. गैरमजहबी यूवक से की थी शादी. संघर्ष. पथराव और फायरिंग. एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस फोर्स मौके पर..एसएसपी ने कहा—

शाहगंज में हुआ बवाल
गैर मजहबी यूवक से की थी शादी
मामले के अनुसार शाहगंज की रहने वाली युवती ने गैर मजहबी युवक से कोर्ट मैरिज की थी. इस शादी के बाद युवती युवक के साथ रहने लगी. वर्षा के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस शादी की जानकारी नहीं थी लेकिन जब युवती युवक के साथ रहने लगी तब उन्हें शादी का पता चला. इस शादी के कारण युवक का परिवार कुछ समय के लिए शाहगंज से कहीं और चला गया लेकिन बाद में यहां दोबारा आकर रहने लगा. बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को युवती का शव फंदे पर लटका मिला. इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए. इधर सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए.

दोनों समुदाय आए आमने सामने
इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और हंगामा होने लगा. आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई जिससे बाजार में दहशत फैल गई और दुकानदारोंने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए. सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गए. थोड़ी देर में ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया. एसएसपी का कहना है कि युवती की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है. अगर किसी को को​ई शिकायत है तो वो लिखकर दे सकता है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!