Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Student was fulfilling his high profile hobbies with home guard money…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Student was fulfilling his high profile hobbies with home guard money…#agranews

169

आगरालीक्स…(12 November 2021 Agra News) आगरा का एक छात्र रूफ टॉप रेस्टोरेंट में करने लगा पार्टी, बीएमडब्ल्यू में घूमा, फाइव स्टार होटल में ठहरा, दोस्तों को उधार पैसे भी दिए…पैसे का सच सामने आया तो उड़ गए होश

हाईप्रोफाइल लाइफस्टाल जीने लगा
आगरा का रहने वाला एक छात्र अपने ही होमगार्ड मौसा के पैसे से हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल जीने लगा. मौसा के खाते से ई—वॉलेट बनाकर रकम निकालने लगा और अपना शौक पूरा करने लगा. कभी वह रूफ टॉप रेस्टारेंट में पार्टी करता तो कभी वह फाइव स्टार होटल में ठहरने भी लगा. यही नहीं अपने दोस्तों से मिलने के लिए वह ग्वालियर बीएमडब्ल्यू बुक करके गया. ब्रांडेड कपड़े और जूते भी खरीदे और दोस्तों को उधार पैसे भी दिए. जब इस मामले का सच सामने आया तो होमगार्ड मौसा सहित परिजनों के होश उड़ गए.

ये है पूरा मामला
मामला ये है कि आगरा के रहने वाला होमगार्ड आगरा में ही एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय में तैनात है. होमगार्ड की बेटी भी पुलिस विभाग में है. बताया जाता है कि होमगार्ड की बेटी की शादी है जिसके लिए वह बैंक में रुपये निकालने के लिए गया तो पता चला कि उसका खाता तो खाली है. उसके खाते से साढ़े तीन लाख रुपये गायब हैं. इस पर होमगार्ड के होश उड़ गए. उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल में की. साइबल सेल ने जब इसकी जांच तो पता चला कि होमगार्ड के खाते की रकम से शॉपिंग से लेकर बीएमडब्ल्यू गाड़ी तक बुक की गई है. इस पर साइबर पुलिस ने जल्द ही आरोपी होमगार्ड के बेटे को थाने बुलाया. यहां उससे पूछताछ की गई तो उसका सच सुनकर सभी के होश उड़ गए.

ऐसे निकाले आनलाइन पैसे
छात्र कक्षा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है और वह इंटर पास है. उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने होमगार्ड मौसा के यहां रहने आया तो उसे पता चला कि उसके मौसा के खाते में लाखों रुपये है. इस पर उसने चुपचाप होमगार्ड के खाते का उनके नंबर से ई वॉलेट बना लिया. होमगार्ड का फोन कीपेड है. यूपीआई से उनका खाता लिंक कराने के बाद वो अपने शौक् पूरे करने लगा. आनलाइन रकम निकालकर वह अपने शौक पूरे करता. कभी बीएमडब्ल्यू गाड़ी में घूमता तो कभी फाइव स्टार होटल में ठहरता. दोस्तों को भी पैसे उधार दिए. इधर मामला सामने आने के बाद युवक के पिता भी आ गए और उनहोंने सारा पैसा रिश्तेदार क ो लौटा देने की कहा. जिसके बाद होमगार्ड ने अपनी शिकायत वापस ले ली.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!