आगरालीक्स.. आगरा में थोक दवा कारोबारियों की एसोसिएशन आमने सामने, नाक की लडाई, 31 दिसंबर और एक जनवरी को दुकानें बंद रखने और खोलने को लेकर वर्चस्व की जंग।
आगरा में फव्वारा थोक दवा बाजार है। थोक दवा कारोबारियों की दो एसोसिएशन में वर्चस्व की जंग छिडी हुई है। आगरा फार्मा एसोसिएशन ने 31 दिसंबर और एक जनवरी को परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए दवा की दुकानें बंद रखने की घोषणा की है। एसोसिएशन का दावा है कि 90 फीसद कारोबारियों की सहमति के बाद दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुकानें खोलने की अपील
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए दवा की दुकानें खोलने की अपील की है, दवा कारोबारियों से कहा गया है कि वे कर्तव्य का पालन करें और दुकान खोलें।
मेडिकल स्टोर खुले रखने की अपील
आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने ने रिटेल की दवा की दुकानें खोलने की अपील की है, जिससे मरीजों को परेशानी ना हो।
90 फीसद थोक दवा कारोबारी 31 दिसंबर और एक जनवरी को दुकानें बंद रखने के समर्थन में हैं, इसलिए बंद रखा गया है।
पुनीत कालरा, आगरा फार्मा एसोसिएशन
कोरोना संक्रमण है, ऐसे में दवा की दुकानें बंद रखना अनुचित है, दवा कारोबारियों से दुकान खोलने की अपील की है, दुकानें खुलेंगी।
आशीष शर्मा, जिलाअध्यक्ष आगरा महागनर केमिस्ट एसोसिएशन