नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन पहुंचे। वह 137 दिन बाद संसद में पहुंचे।
सदस्यता बहाल होने का आदेश आज ही जारी हुआ

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से आज उनकी सदस्यता बहाली का आदेश जारी किया गया। इसके बाद वह संसद भवन में पहुंचे।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, स्थगित
संसद के मानसून सत्र में सदस्यता बहाली के बाद पहली बार आए राहुल गांधी और सदन में पहुंचे। लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई लेकिन तीन मिनट बाद ही मणिपुर मसले को लेकर हंगामा शुरू हो गया और कार्यवाही को दोपहर तक स्थगित कर दिया गया।