आगरालीक्स ..आगरा में कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे.
लाॅकडाउन के दौरान प्रावासी मजदूरों को लाने के लिए कांग्रेस ने आगरा राजस्थान सीमा पर बस भेजीं थीं, इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पूर्व विधायक प्रदीप माथुरए पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के खिलाफ 19 मई 2020 को लाकडाउन उल्लघंन और महामारी अधिनियम के तहत फतेहपुर सीकरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल विशेष न्यायाधीश एमपीध्एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए।