News @ 1 pm on 13 january
नईदिल्लीलीक्स… महेंद्र सिंह धोनी के कड़कनाथ मुर्गे भी बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए है। सपा यूपी में दो एमएलसी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
धोनी के कड़कनाथ मुर्गों की बर्ड फ्लू से मौत
देशभर में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश के झाबुआ में कड़कनाथ मुर्गों पर इसका ज्यादा असर हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आशीष कड़कनाथ फार्म को ऑर्डर बुक किया था, जिसमें धोनी ने दो हजार मुर्गों का ऑर्डर दिया था। लेकिन बड़े ऑर्डर को बर्ड फ्लू की मार झेलनी पड़ी। इस पोल्ट्री फार्म में रोज 300-400 मुर्गों की मौत हो रही है। जब एक मरे हुए मुर्गे की रिपोर्ट आई तो उसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।
एमएलसी की दो सीटों पर सपा दा दांव
उत्तर प्रदेश की 12 विधानपरिषद सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सपा की ओर से पूर्व मंत्री अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। सीटों के लिहाज से सपा के पास एक सीट आराम से आ जाएगी, दूसरी सीट जीतने के लिए उसे मशक्कत करनी पड़ेगी। उधर, बसपा ने भई दो सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। यानि सपा और बसपा के बीच एक सीट पर संघर्ष होना तय है। भाजपा 10 सीटों पर आसानी से जीतने की स्थिति में है। इसलिए उसने दस सीटों पर ही चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
यू-ट्यूब ने भी ट्रंप का एकाउंट बैन किया
फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम के बाद अब गूगल के यू-ट्यूब ने भई राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एकाउंट ब्लॉक कर दियाहै। ये ट्रंप का ऑफीशियली एकाउंट है। ट्विटर ने हालांकि कि ट्रंप का एकाउंट रिस्टोर कर दिया है। लेकिन उन्हें चेतावनी दी है कि अगर बाद में पॉलिसी का उल्लंघन हुआ तो एकाउंट हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। फेसबुक ने ट्रंप एकाउंट अनिश्चितकाल के लिए सस्पैंड कर दिया है।
संक्रमित केस और मौतें फिर बढ़ी
कोविड वायरस के केसों में रोजाना होने वाला उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना वायरस और उससे होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15968 नये केस सामने आए हैं। इसी अवधि में में 2002 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 1,04,95,147 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1,51,529 हो गई है। कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,01,27,111 हो गई है।