आगरालीक्स…… कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी की अंदरूनी कलह फिर सामने आ गई.
पार्टी के कई बड़े नेताओं ने जल्द से जल्द आंतरिक चुनाव कराने की अपील की तो रास्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भड़क गए. उन्होंने कहा कि व पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की इतनी जल्दी क्या हैं ? क्या नेताओं को सोनिया गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं हैं ? बैठक के दौरान आगामी मई माह में पार्टी के आंतरिक चुनाव कराये जाने की संभावना बनी है।
सी डब्ल्युसी की बैठक में राजस्थान के सीएम गहलौत ने अपनी 15 मिनट की तकरीर में कहा की आज देश में किसान आंदोलन, मंहगाई अर्थव्यवस्था जैसे कई मसले हैं जिनपर पार्टी को फोकस करना चाहिए. संगठन चुनाव बाद में भी कराये जा सकते हैं. ज्ञातव्य है कि पार्टी के मंगठनात्मक चुनाव का मसला आनंद शर्मा जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने उठाया है.
आज की बैठक में यह स्पष्ट हुआ की पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो के बाद मई माह में कराये जा सकते हैं. बैठक में किसान आंदोलन, वैक्सीनेशन, व्हाट्सएप चैट विवाद पर भी जांच की मांग से जुड़े प्रस्ताव पारित किये गए हैं.