Tuesday , 11 March 2025

नईदिल्लीलीक्स(12th August 2021)… रेप पीड़िता के परिजनों का चित्र वायरल करने पर कांग्रेस का अधिकृत ट्विटर हैंडल लॉक। सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ, आई एम राहुल गांधी…।

रेप पीड़िता के परिजनों का चित्र वायरल किया था
रेप पीड़िता के परिजनों का चित्र वायरल करने पर राहुल गांधी समेत छह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का ट्विटर हैंडल लॉक कर दिया गया। इसी कड़ी में आज कांग्रेस का अधिकृत ट्विटर हैंडल और लगभग पांच सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ट्विटर हैंडल लॉक कर दिए गए हैं। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से अभियान चलाया गया।

ये लिखा फेसबुक पर
कांग्रेस ने फेसबुक पर लिखा है कि ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब भी नहीं डरे तो अ​ब ट्विटर एकाउंट बंद करने से क्या खाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाजा उठाना अपराध है, तो यह अपराध हम 100 बार करेंगे।’ जय हिंद, सत्यमेव जयते।

पांच नेताओं का भी लॉक
बता दें कि शनिवार को कांग्रेस ने दावा किया था कि ​राहुल गांधी का ट्विटर एकाउंट सस्पेंड किया गया है। हालांकि बाद में कहा गया कि यह लॉक किया गया है। इसके बाद बुधवार रात कांग्रेस ने पांच और वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर एकांउट लॉक किए जाने का दावा किया गया। ये नेता हैं, पूर्व मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव।

एनसीपीसीआर ने की थी​ शिकायत
दिल्ली कैंट रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की फोटो ट्वीट करने पर राहुल गांधी का एकाउंट ब्लॉक किया गया था। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने इस ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस और ट्विटर से शिकायत की थी। एनसीपीसीआर ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आयोग के मुताबिक, ये पास्को एक्ट का उल्लंघन है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: An innocent child fell into a drain in Agra. Efforts are on to rescue him…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाले में गिरा मासूम बच्चा. रेस्क्यू. निकालने का प्रयास जारी...

बिगलीक्स

Agra News: Holi being played on Rangbhari Ekadashi at Shri Khatu Shyam Temple in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में खेली जा रही होली. रंगभरनी...

बिगलीक्स

Agra News: BJP workers locked down ADA in Agra. Allegations of corruption against officials…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने की एडीए पर तालाबंदी. अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार...

बिगलीक्स

Agra News: People are reaching Smart City to see CCTV footage of theft and accident, know how much is the charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सड़कों पर 1500 सीसीटीवी. चोरी या एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज...

error: Content is protected !!