Monday , 16 February 2026
Home एजुकेशन Controversial poster row Agra University VC Dr Arvind Dixit in Agra
एजुकेशनटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Controversial poster row Agra University VC Dr Arvind Dixit in Agra

आगरालीक्स… आगरा विवि के कुलपति के खिलाफ पोस्टर चस्पा किए गए हैं, इन आपत्तिजनक पोस्टर में कुलपति को कानपुर का लल्ला आगरा में आकर बन गया दल्ला लिखा गया है। पोस्टर में शैक्षिक गुणवत्ता लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित का कहना है कि विवि में दलाली कर रहे अराजक तत्व परेशान हैं, वे ऐसी हरकत कर रहे हैं
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित को आरएसएस की पोशाक में भाजपा का जिलाध्यक्ष लिखते हुए पोस्टर चस्पा किए गए हैं। ये पोस्टर विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस, खंदारी कैंपस, आईएसबीटी, कलक्ट्रेट सहित शहर में अलग अलग जगहों पर चस्पा कर दिए गए हैं। इन पोस्टर में विवि की 11 समस्याएं उठाईं गईं हैं। कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित के आने के बाद विवि में शिक्षा, विश्वविद्यालय और लैब के क्षेत्र में उनका योगदान शून्य दर्शाते हुए भाजपा के लिए कार्य करने के लिए 100 नंबर दिए गए हैं।


माक्र्सशीट का रंग बदलने पर लगाए आरोप
इसके साथ ही कुलपति पर मार्कशीट का रंग बदलने, विश्वविद्यालय का भगवाकरण और दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगवाने में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने की बात लिखी है।
ये है कहना
डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का मीडिया से कहना है कि दो साल कार्यकाल को होने जा रहे हैं,मार्कशीट, माइग्रेशन, डिग्री, परीक्षा कार्य आनलाइन कर दिया। विश्वविद्यालय में बाहरी और अराजक तत्वों पर लगाम लगाई।
इससे कई ऐसे तत्व हैं, जिनकी दलाली का काम बंद हो गया है। हताशा और बौखलाहट में ये पोस्टर चस्पा किए हैं। आरोपों की बात है तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति शासन लगा रहा है। पुस्तकालय हाईटेक हो चुका है। मार्कशीट का रंग और महापुरुषों की जयंती मनाना भगवाकरण है तो मानते रहें।

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Railing in Thakur Banke Bihari Temple, Holi celebration on 27th February

मथुरालीक्स…Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने वाले...

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

error: Content is protected !!