आगरालीक्स….. आगरा में आपको कोरोना वैक्सीन के रूप में कोविशील्ड लगी है या कोवैक्सीन लगवाई है तो तीसरी डोज के रूप में कार्बोवैक्स लगवा सकते हैं। यह भारत की पहली विषम वैक्सीन बन गई है जिसे बूस्टर डोज लगाने के लिए अनुमति दी है।
बायोलॉजिकल ई कंपनी की कोविड वैक्सीन कार्बोवैक्स को प्राइमरी वैक्सीन से अलग हटकर बूस्टर डोज लगवाने के लिए अनुमति मांगी गई थी।ै 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कार्बोवैक्स को बूस्टर डोज यानी तीसरी डोज के रूप में लगाने की अनुमति दे दी गई है। अभी तक पहले डोज के रूप में कोवैक्सीन लगवाई है तो दूसरी और बूस्टर डोज भी कोवैक्सीन की लग रही थी, जबकि पहली डोज कोविशील्ड की लगवाई है तो कोविशील्ड की दूसरी और बूस्टर डोज लगवानी थी। मगर, अब पहली डोज कोवैक्सीन की है या कोविशील्ड लगवाई है तो भी तीसरी यानी बूस्टर डोज कार्बोवेक्स के रूप में लगवा सकते हैं।