नईदिल्लीलीक्स… ( 9 April ) । कोरोना वायरस ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। बीते 24 घंटों में करीब एक लाख 32 हजार नए संक्रमित केस दर्ज हुए हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है। पिछले पांच दिन में चार दिन कोरोना संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। बीते 24 घंटों में सामने आए 1,31,968 कोरोना संक्रमितों के साथ देश में अब तक 1,30,60,542 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
संक्रमण दर के साथ ही मृत्यु दर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में 780 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गवां दी। देश में कोरोना से अब तक 1,67,642 लोगों की मौत हो चुकी है। 1,19,13,292 लोग अब तक इसे मात दे चुके हैं। देश में इस समय 9,79,608 एक्टिव केस मौजूद हैं।
कई शहरों में वीक एंड लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण देशभर में सख्तियों की वापसी हो गई है। देश में कई हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कई राज्यों ने लॉकडाउन की तरफ भी रुख कर लिया। इसी क्रम में आज देश के कई शहरों में वीक एंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है।
महाराष्ट्र में आज से वीकएंड लॉकडाउन
पूरे महाराष्ट्र में आज से वीकएंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है, जो इस माह लागू रहेगा। 60 घंटे का वीकएंड लॉकडाउन शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह तक रहेगा। मुंबई, पुणे, नासिक, नासिक, नागपुर और ढाणे जैसे शहरों में तो कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। मुंबई में आज शाम लॉकडाउन लागू होना है, उससे पहले आज बाजारों में भीड़ उमड़ी।
मध्य प्रदेश में आज से लॉकडाउन
भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आज शाम छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। बेहद जरूरी क्षेत्रों को ही बाहर निकलने की इजाजत होगी। छत्तीसगढञ के रायपुर में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सबकुछ बंद रहेग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में छह अप्रैल से लॉकडाउन लागू है।