आगरालीक्स… ( 9 April ) । आगरा जनपद में शराब, बीयर और मादक पदार्थों की दुकानें 13 अप्रैल की शाम से बंद हो जाएंगी।
जिला प्रशासन ने यह निर्णय त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर लिया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि त्रिस्तीय पंचायत चुनाव का मतदान 15 अप्रैल को होगा। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 48 घंटे पहले यानि 13 अप्रैल की शाम छह बजे से शराब की सभी प्रकार दुकानें और ठेके बंद कर दिए जाएंगे, जो मतदान समाप्त होने के बाद खोले जा सकेंगे।
मतगणना के दौरान भी शराब दुकानें बंद रहेंगी
इसके बाद त्रिस्तीय पंचायत चुनावों की मतगणना शुरू होने से पहले भी सभी शराब की दुकानें औऱ ठेके बंद कर दिए जाएंगे, जो मतगणना के पूरा होने के बाद ही खुल सकेंगे। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि इस अवधि में किसी होटल, रेस्त्रां, क्लब आदि में किसी को शराब नहीं परोसी जाएगी और न ही किसी तरह की बिक्री, भंडारण आदि नहीं किया जाएगा। यदि नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगरा में 500 के पार पहुंचे कोरेाना के केस
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 67 नए केस आने क बाद कोरोना के सक्रिय केस 500 के पार पहुंच गए। कोरोना के सक्रिय केस 537 हो गए हैं। जबकि 40 कालोनियों से शु्क्रवार को कोरोना के नए केस मिले हैं।
सक्रिय केस 500 पार, आगरा में कभी भी नाइट कर्फ्यू
यूपी में जिन शहरों में सक्रिय केस 500 से अधिक हो गए हैं या एक दिन में 100 से अधिक केस आ रहे हैं। वहां रात 10 से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ऐसे में आगरा में सक्रिय केस 537 पहुंच गए हैं। यहां कभी भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है।