आगरालीक्स…कोरोना 2.0 का कहर: 24 घंटे में औरैया विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद, प्रसिद्ध संगीतकार सहित कई लोगों ने तोड़ा दम. इनके परिवार पर भी दुखों का साया
पूरे देश में इस समय कोरोना महामारी ने लोगों को परेशान कर रखा है. हर आम ओ खास इस बीमारी की चपेट में आता दिखाई दे रहा है. देश में इस समय 3 लाख से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं तो वहीं 1500 से ऊपर लोग हर रोज इ संक्रमण से जान गंवा रहे हैं. महामारी का कहर इस बात से लगाया जा सकता है कि इस समय देश के कई राज्यों व शहरों में आक्सीजन की किल्लत होने लगी है. लोगों को अस्पताल में बैड नहीं मिल रहा है. उपचार के अभाव में भी लोग इस संक्रमण के कारण दम तोड़ रहे हैं. बात अगर पिछले 24 घंटे की करें तो देश में 1500 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी और इनमें कई खास लोग भी थे. इनके निधन के बाद इनके परिवार पर भी इस समय कोरोना का साया छाया हुआ है.
नारायण सिंह सुमन
प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया. दो दिन पहले ही इनकी पत्नी कलावती सुमन और बेटी भी कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुकी हैं.
टूट गई नदीम-श्रवण की जोड़ी
कोरोना के कारण महशूर संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी पर भी कोरोना ने कहर बरपाया. श्रवण राठौड़ की गुरुवार देर रात कोरोना सं्रकमण के कारण निधन हो गया. हाल ये है कि इस समय इनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं. नदीम-श्रवण भारत की मशूहर संगीतकार जोड़ी रह चुकी है. आशिकी फिल्म के जरिए इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और ये जोड़ी घर-घर प्रसिद्ध हो गई थी.
औरैया जिले से सदर विधायक रमेश दिवाकर ने भी गुरुवार देर रात को कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया. मेरठ में उनका उपचार चल रहा था. उनकी बीते 15 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिअिव आई थी. बताया जाता है कि संक्रमण उने फेफड़े तक में पहुंच गया था.
कौशांबी से पूर्व सांसद सुरेश पासी का भी शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया. बीते एक सप्ताह से उनका कौशंबी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. सुरेश पासी 1999 में बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे. 2019 में हार के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था.