आगरालीक्स …आगरा में कोरोना का केस मिलने के बाद बचाव और इलाज की तैयारियों को परखने के लिए आज मॉकड्रिल, 344 आईसीयू बेड तैयार, चीन से लौटे युवक की पत्नी, बेटे सहित संपर्क में आए 37 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को जनपद में एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरौली अहीर, सीएचसी खंदौली, सीएचसी सैंया और सीएचसी बाह में बने कोविड वार्ड में मॉक ड्रिल की जाएगी।
344 आईसीयू बेड तैयार।
जिले में में एक सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं। अब नए वैरियंट को देखते हुए कोविड मरीजों के लिए कुल 1402 जनरल बेड और 344 आईसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं। सभी चयनित सीएचसी पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जनपद में आक्सीजन और बेड की कोई कमी नहीं है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की पूरी उपलब्धता है। मंगलवार को अगर कहीं कोई कमी दिखती है तो उसको तत्काल पूरी करने की कोशिश होगीl सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।