आगरालीक्स.. पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमित होने के बाद निधन। मेदांता में थे भर्ती।
यूपी के होमगार्ड मंत्री 73 साल के चेतन चौहान को कोरोना संक्रमित होने के बाद अंगों के काम करना बंद कर देने पर मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में भर्ती किया गया। यहां उनका इलाज चल रहा था, रविवार को उनका निधन हो गया, मौत का कारण दिल का दौरा पडना बताया जा रहा है।
भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले, सलामी बल्लेबाज
पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले, वे सुनील गावास्कर के साथ ओपनिंग करते थे, वे भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज के साथ ही स्पिनर भी थे।